Monday, April 3, 2023

हाथ आपका जैसे मेरे कंधों पर

हाथ
आपका जैसे 
मेरे कंधों पर –

रात
हमारे नाम
नज़्म लिख गई ।

सुबह
गाने लगी दर-ब-दर 
कि आज बात हो गई ।

दोपहर
में तपते हुए पेड़ 
झूम उठे जैसे
शाम हो गई ।

शाम
की तनहाई को
रात में पनाह मिल गई ।

रात
जैसे आज
ख़ुद ही सो गई ।

हाथ
आपका जैसे
मेरे कंधों पर ।

3 comments:

  1. raat jaise aaj khud hi so gayi - is my most favorite image :)

    ReplyDelete
  2. My grasp over the language is inadequate to fully appreciate this, but the cyclical structure is so satisfying regardless.

    ReplyDelete